Wednesday 6 July 2011

दीवानगी अपना ठिकाना ढूंढ लेती है

मेरी खामोशियों में भी फसाना ढूंढ लेती है
बड़ी शातिर है ये दुनिया बहाना ढूंढ लेती है
हकीकत जिद किए बैठी है चकनाचूर करने को
मगर हर आंख फिर सपना सुहाना ढूंढ लेती है!
न चिडि़या की कमाई है न कारोबार है कोई
वो केवल हौसले से आबोदाना ढूंढ लेती है
समझ पाई न दुनिया मस्लहत मंसूर की अब तक
जो सूली पर भी हंसना मुस्कुराना ढूंढ लेती है
उठाती है जो खतरा हर कदम पर डूब जाने का
वही कोशिश समन्दर में खजाना ढूंढ लेती है
जुनूं मंजिल का, राहों में बचाता है भटकने से
मेरी दीवानगी अपना ठिकाना ढूंढ लेती है.....!!!!!!!!

Dostana yad rahega

Sari umar ankho me 1 sapna yad rahega,
sadiya bit jayegi wo lamha yaad rahega,
jane kya baat thi un dosto me,
mehfil bhul jayenga bas wo dostana yaad rahega.